ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
देश

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, नए साल के जश्न में लापरवाही से बढ़ी मरीजों की संख्या

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर किस कदर जारी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी हैं। रविवार सुबह से ही यह खबरें आ रही थी की स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की तबीयत बिगड़ी हुई है। उन्हें सर्दी खांसी की शिकायत है। शाम होते-होते टी एस सिंह देव ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी कि वे कोरोना पॉजिटिव है। आरटीपीसीआर टेस्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है।

मंत्री टीएस सिंहदेव पहले से ही अपने आप को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही ये निवेदन किया है कि जो भी उनके संपर्क में है वे भी अपने आप आपको आइसोलेट कर कोविड की जांच करवा लेवे।

PunjabKesari

छत्तीसगढ़ में आए दिन बढ़ रहे कोरोना के मामले
छत्तीसगढ़ में आज कोरोनावायरस के मरीजों में खासा बढ़ोतरी देखी गई है जो कि सैकड़ों की संख्या भी पार नहीं कर सकते थे वह आज करीबन 300 से आसपास है। ऐसे में हाल ही में हुई न्यू ईयर पार्टी पर भी सवाल खड़े होते हैं।

दरअसल छत्तीसगढ़ प्रशासन ने दो दो कोरोनावायरस गाइडलाइन जारी की थी। जिसमें पहली गाइडलाइन में सिर्फ क्षमता से 50% लोगों को ही नए साल के जश्न में पार्टी में सम्मिलित होने की इजाजत दी थी लेकिन छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामले बढ़ते हुए देख दूसरे बार भी आदेश जारी किया था जिसमें क्षमता के अनुसार सिर्फ 33% लोगों को ही जश्न में सम्मिलित होने की इजाजत दी थी।

इसके बाद भी राजधानी पुलिस और जिला प्रशासन ने इतनी छूट दी कि हर एक इवेंट में पूरी क्षमता से भी ज्यादा लोग शामिल हुए है। ऐसे में पुलिस पर यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि उन्होंने कोविड-19 के जारी हुए आदेशों पर गौर क्यों नहीं किया और जितने भी इवेंट्स हो रहे थे इन पर अपनी नजर क्यों नहीं रखी आने वाले कल में यह कोविड-19 के मामले और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं तो ऐसे में राजधानी पुलिस ने यह कोरोना गाइडलाइंस का पालन क्यों जरूरी नहीं समझा और सब कुछ अपनी आंखों के सामने करने दिया। नए साल के जश्न में हर जगह कोरोना के लिए जारी जिला प्रशासन की गाइडलाइन्स का जमकर मजाक बनाया गया। इसके बाद भी राजधानी पुलिस किस सांठगांठ के चलते इसपर काबू करने में असफल रही इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button