ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
मध्यप्रदेश

MP में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन! इंदौर में एक ही दिन में 100 से ज्यादा केस आए सामने

इंदौर: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस दिन व दिन विकराल रुप धारण करता जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 222 नए केस सामने आए हैं। वहीं आर्थिक राजधानी इंदौर में भी हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर में एक ही दिन में 100 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इससे एक दिन पहले यही आंकड़ा 80 था। आज इंदौर में 110  मरीज और 10  रिपीट पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रशासन निगर निगम और स्वास्थ विभाग के माथे पर चिंता की लकीर बढ़ती जा रही है।

राजधानी भोपाल में भी रविवार को 54 नए मरीज सामने आए हैं। पुराने भोपाल में एक ही परिवार के 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 महीने का बच्चा भी शामिल है। परिवार की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इसके अलावा सागर और जबलपुर में 4-4 केस सामने आए हैं जबकि ग्वालियर में 9 नए केस मिले हैं। रतलाम में 2 उज्जैन 8, रीवा में 6, सागर में 4 नए संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button