ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

मैं हूं झोलाधारी इंदौरी : इंदौर में सांसद, कमिश्नर, कलेक्टर और निगम आयुक्त ने खुद सिलकर बनाए झोले

इंदौर। मैं हूं झोलाधारी इंदौरी अभियान के तहत सोमवार 12 बजे पलासिया चौराहा सेल्फी प्वाइंट पर झोले का निर्माण करने, झोला सिलाई एवं वितरण कार्य का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया। सांसद लालवानी ने सिलाई मशीन पर बैठकर झोले की सिलाई की और झोले के कपड़े की कटाई भी कैची से की। यहां हुए आयोजन में संभाग आयुक्त पवन शर्मा कलेक्टर मनीष सिंह, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, विधायक महेंद्र हार्डिया मौजूद रहे। इंदौर में 6 दिन में 1लाख झोले बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पलासिया, राजवाड़ा, मालवा मिल, विजयनगर चौराहे पर इस तरह के अभियान में अलग-अलग वर्ग समूह के लोगों को बुलाकर उनसे झोले का का निर्माण करवाया जाएगा। उसका वितरण भी किया जाएगा।

यह झोले भी वितरित भी किए जाएंगे। लोगों को यहां बुलाकर सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी जिस पर झोला बनवाया जाएगा। रेडीमेड कांप्लेक्स के एसोसिएशन द्वारा और क्लाथ मार्केट एसोसिएशन, साकेत और राजवाड़ा क्षेत्र से व्यापारियों ने कपड़ा भी डोनेट किया गया है। निगम के चार वाहन शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमेंगे और लोगों से कपड़ा भी एकत्र करेंगे उन कपड़ों से फिर झोले बनाए जाएंगे।

पलासिया चौराहे पर स्वंय सहायता समूह की महिलाओ ने 40 सिलाई मशीनों के माध्यम से झोले का निर्माण किया। नगर निगम द्वारा प्लास्टिक की थैलियों को प्रतिबंधित पर कपड़ों के झोलो को बढ़ावा देने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। निगम द्वारा तैयार किए जाने वाले झोले लोगों को न्यूनतम 2 से 5 रुपये की दर पर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button