ब्रेकिंग
राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि...
मनोरंजन

भोपा स्वामी कच्छा-बनियान में बैठकर खा रहे थे छोले भटूरे, वैनिटी वैन में घुसते ही आश्रम के डायरेक्टर भड़क गए

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर चर्चा में है. इस सीरीज के सीजन का दूसरा पार्ट हाल ही में अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ है. सीरीज में बॉबी देओल यानी बाबा निराला के साथ-साथ नजर आने वाले चंदन रॉय सान्याल यानी भोपा स्वामी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने छोले भटूरे के लिए अपने प्यार के बारे में बताया है. साथ ही ये भी बताया कि कैसे एक बार छोले भटूरे के चक्कर में उन्हें प्रकाश झा से खूब डांट खानी पड़ी थी.

चंदन रॉय का कहना है कि छोले भटूरे उनकी बहुत बड़ी कमज़ोरी है. उन्होंने कहा कि मैं दिल्लीवाला हूं. मेरे अंदर जो स्वाद बैठा है वो मुंबई में भी नहीं मिलता है. डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मुंबई के कुछ दुकानों के नाम भी बताए जहां से छोले भटूरे खाए जा सकते हैं. इसी दौरान उन्होंने प्रकाश झा वाला किस्सा भी सुनाया.

‘छोले भटूरे खाते ही दिमाग काम करना बंद कर देता है’

चंदन ने बताया, “छोले भटूरे मेरा पैशन है. झा साहब शॉट ले रहे थे. हम वैनिटी वैन में बैठे हैं, मुझे लग बुलाएंगे-बुलाएंगे. एडी आ रहा है, जा रहा है. मैं भोपाल में था, मैंने पता किया, छोले भटूरे अच्छे मिलते हैं वहां. मैंने मंगा लिए और खाने बैठ गया. मैं खाने बैठा तो स्वाद में खो गया…मेरे अंदर बम फूटने लगते हैं, दिमाग काम करना बंद कर देता है मेरा जब छोले भटूरे खाता हूं तो.

कच्छे बनियान में छोले भटूरे का स्वाद

चंदन ने कहा, “मैं कच्छे बनियान में छोले भटूरे खा रहा हूं एसी चला कर गर्मी में, एक एक निवाला ले रहा हूं, एंजॉय कर रहा हूं. एडी ने शायद बताया या नहीं, कुछ कम्युनिकेशन गैप हो गया होगा. फिर पता चला कि झा साब गुस्से में हैं, वो इंतज़ार कर रहे हैं. फिर वो गुस्से में वैनिटी वैन तक आ गए. उन्होंन कहा कि कहां तो तुम. वो जब घुसे तब मैं बनियान में बैठकर छोले भटूरे खा रहा हूं. उनको और गुस्सा आ गया कि ये क्या मतलब है, किस तरह के एक्टर हो तुम, कोई जिम्मेदारी है या नहीं.”

इस दौरान प्रकाश झा ने चंदन को खूब डांट लगाई. वो खूब भड़के. हालांकि चंदन ने कहा कि प्रकाश झा उनसे खूब प्यार भी करते हैं. उन्होंने बताया कि मुझे पता ही नहीं चला कि कब एडी (असिस्टेंट डायरेक्टर) आया और उसने मुझे बुलाया कि नहीं. मैं खो गया था खाने में. इस दौरान पता चला कि चंदन ने प्रकाश झा को भी छोले भटूरे ऑफर कर दिए थे.

Related Articles

Back to top button