ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP का मिशन 250

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल में मिली शानदार जीत से उत्साहित भाजपा अभी से 2021 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी 294 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 250 सीटें पाने की जुगत में है। संसदीय चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद भाजपा 2021 के लिए खाका तैयार कर रही है। इसमें तमाम रणनीतियों के अलावा तृणमूल कांग्रेस से पार्टी में आने के इच्छुक नेताओं की छंटनी भी शामिल है। आम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं।

तृणमूल कांग्रेस के बंगला गौरव के मुद्दे के सामने भाजपा बंगालियों के हितों के मुद्दे को खड़ा करेगी। 2021 में भाजपा का मुख्य हथियार होगा रोजगार सृजन के लिए औद्योगिकीकरण और राज्य के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी ताकि अवैध रूप से रह रहे बंगलादेशीयों को खदेड़ा जा सके लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल भाजपा की इस योजना पर कुछ खास कान नहीं धर रही है। उसका कहना है कि 2021 में भी तृणमूल का झंडा लहराएगा और राज्य में सत्ता में आने का भाजपा का सपना चूर-चूर हो जाएगा। आम चुनावों में पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में 40.5 प्रतिशत मत पड़े थे और फिलहाल विधानसभा में उसके 6 विधायक हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के लिए हमने 23 सीटों का लक्ष्य रखा था और 18 सीटें मिलीं। अब हमारा नया लक्ष्य (विधानसभा चुनाव में) 250 सीटों का है। हम अपनी चुनावी रणनीति बनाएंगे और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button