ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

तेलंगाना टनल हादसा: 16 दिन बाद भी नहीं मिली कोई सफलता, सुरंग में से एक का शव मिला

तेलंगाना के नागरकुरनूल में एसएलबीसी सुरंग में फंसे आठ लोगों को बचाने के प्रयास लगातार जारी हैं. 16 दिनों के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है. आज यानी रविवार को बचाव दल को सुरंग के अंदर एक शव मिला है. शव मशीन में फंसा हुआ है. शव को निकालने के लिए मशीन को काटा जा रहा है. खोजी कुत्तों के बाद अब इस रेस्क्यू ऑपरेशन में रोबोट को तैनात करने का फैसला लिया है.

सरकार उन मजदूरों को बाहर निकालने (जिंदा या मुर्दा) के लिए रोबोट का सहारा लेने का फैसला किया है. 22 फरवरी को सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से ये आठ लोग अंदर फंसे हुए हैं. केरल पुलिस के शव खोजने वाले विशेष प्रशिक्षित कुत्तों को भी बचाव अभियान में शामिल किया है. इन कैडेवर डॉग्स को विशेष रूप से लापता लोगों और शवों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है.

22 फरवरी से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

उधर, एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां युद्ध स्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं. टीबीएम से रास्ता बनाने का काम जारी है. 22 फरवरी को सुरंग की छत ढहने के बाद अंदर फंसे आठ श्रमिकों के लिए बचाव अभियान जारी है. इन लोगों को बाहर निकालने के लिए अब तक के सारे प्रयास असफल साबित हुए हैं. अब देखना यह होगा रोबोट क्या कमाल कर पाता है.

सुरंग में होगी रोबोट की तैनाती

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कल सुरंग स्थल का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने अगल-अलग संगठनों के अधिकारियों के साथ चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सुंरग में रोबोट तैनात करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि सरकार रोबोट विशेषज्ञों की सेवाओं का इस्तेमाल करेगी. इसके लिए सरकार करीब 4 करोड़ रुपए खर्च करेगी.

11 मार्च को CM रेड्डी कर सकते हैं दौरा

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी 11 मार्च को फिर से सुरंग स्थल का दौरा कर बचाव अभियान की समीक्षा करेंगे. इससे पहले सीएम रेड्डी ने 2 मार्च को घटनास्थल का दौरा किया था.

Related Articles

Back to top button