ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
उत्तरप्रदेश

‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रिय सदस्य मुस्कान तिवारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुस्कान के पास से चार पिस्टल समेत सात मैगजीन बरामद की है. इससे पहले पुलिस ने मुस्कान तिवारी को उनके दो साथियों के साथ सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार किया था. उस दौरान पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की थी.

लखनऊ पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने के मामले में मुस्कान तिवारी पुत्री संतोष तिवारी जो जोनपुर जिले के रूदौली, थाना सरपतहा की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से चार 32बोर की पिस्टल, 7 मैगजीन, 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है. आरोपियों को कैसरबाग बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है.

अवैध असलहो एवं कारतूस की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के पूर्वांचल में सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी. इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को अलर्ट किया गया था. वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे.

पहले भी हुई है गिरफ्तारी

एसटीएफ वाराणसी ने मुस्कान तिवारी व उसके साथी सत्यम को पिछले साल 15 दिसंबर को सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार किया था. उस दौरान दो पिस्टल बरामद की गई थी. वहीं जेल से रिहा होने के बाद आरोपी गिरोह के सरगना शुभम सिंह के संपर्क में आकर फिर से हथियारों की तस्करी करने लगा था.

मुस्कान तिवारी शुभम सिंह के प्रभाव में आ गई. सरगना शुभम सिंह ने योजना बनाई कि दो लोग एक साथ हथियार ले के जाने पर पकड़े जा रहे हैं. अब आगे से गैंग के सदस्य अकेले ही हथियार लेने-देने के लिए जायेगें. मुस्कान तिवारी अकेले ही मेरठ हथियार लेने गई.

आरोपी के पास से हथियार बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुस्कान तिवारी से पूछताछ की है. उसने बताया कि शुभम सिंह ने कहा था कि मेरठ में शोहराबगेट बस स्टेशन के पास एक लड़का 4 पिस्टल लाकर देगा. प्रत्येक पिस्टल की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है. हथियारों को जौनपुर जिले के शाहगंज में लाकर देना है. इसी योजना के तहत मुस्कान तिवारी मेरठ से पिस्टल लेकर बस द्वारा कैसरबाग बस स्टेशन पर पहुंची थी, जहां से शाहगंज के लिए बस पकड़ना थी. इसके लिए मुस्कान को 50 हजार रुपए मिले थे.

मुस्कान तिवारी ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसने पहले भी कई बार कारतूस व असलहा लाकर शुभम सिंह के बताये स्थान पर दिए हैं.

Related Articles

Back to top button