ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

CAA के खिलाफ हिंसा: लखनऊ पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के खदरा इलाके में सीएए के खिलाफ हुई हिंसा मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्रर लखनऊ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 19 दिसंबर को हिंसक उपद्रव में नामजद और सामने आए 27 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपने प्रेस नोट में सभी 27 आरोपियों का नाम और उनके पिता का नाम भी बताया है। पुलिस ने आरोपो की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों ने चौकी सतखंडा फारुखी मस्जिद कासिम अली पुलिया हुसैनाबाद पर और दूसरे सरकारी संस्थानों पर तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने इनपर लूटपाट और आगजनी का आरोप भी लगाया है।

प्रदर्शकारियों ने कई गाडिय़ों को लगाई थी आग
ज्ञात हो कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज और आंसूगैस के गोले दागे थे। पुलिस की सख्त कार्रवाई से उग्र प्रदर्शनकारियों ने मधेगंज पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। भीड़ ने यहां न केवल जमकर तोडफ़ोड़ की बल्कि खड़ी कई गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया।

योगी ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
हिंसा से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उग्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये थे। योगी ने कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी। लखनऊ में जिन प्रदर्शनकारियों ने गाडिय़ों को आग के हमाले किया है उनकी संपत्ति को कुर्क कर इसकी भरपाई की जाएगी। हिंसा में लिप्ट लोगों की संपत्ति जब्त की जाए, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Back to top button