ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
उत्तरप्रदेश

राधा रानी मंदिर में हादसा… रोपवे का ब्रेक हुआ फेल, आपस में टकराईं तीन ट्रॉलियां

उत्तर प्रदेश के मथुरा के बरसाना में मौजूद राधा रानी मंदिर में जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार भी काम कर रही है. बरसाना के राधा रानी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोप वे का संचालन किया गया था, जिसका उद्देश्य था कि जो श्रद्धालु श्री राधा रानी के मंदिर तक सीढ़ियों से चढ़कर नहीं जा सकते हैं. वह रोप वे के जरिए से आराम से दर्शन कर सकते हैं.

वहीं इस रोप वे को लेकर 7 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना पहुंचे थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद भी इस रोप वे से यात्रा की थी. रोप वे की यात्रा करने के बाद वह राधा रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को राधा रानी मंदिर की ओर जाने वाली रोपवे में एक हादसे की जानकारी सामने आई, जिसमें बताया गया कि अचानक रोप वे फेल हो गया और फेल होने की वजह से ट्रॉली नीचे आ गई, जिसके चलते वह खंभे से टकरा गई और वह क्षतिग्रस्त हो गई.

अफार तफरी का माहौल

मंगलवार को जब यह हादसा हुआ तो वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, जिसमें कुछ श्रद्धालुओं को चोट भी आई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ट्रॉली श्रद्धालुओं से भरी हुई थी और राधा रानी के दर्शन के लिए जा रही थी. अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से ट्रॉली ऊपर से नीचे की ओर आ गई, जिससे कि रास्ते में खादी और ट्राली भी टकरा गई. ऐसे में टोटल तीन ट्रॉलियों की आपस में टक्कर हुई, जिसमें लगभग 18 श्रद्धालु सवार थे.

ट्रॉलियों के शीशे टूट गए

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई और सभी श्रद्धालु सही-सलामत हैं. किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और एक बड़ा हादसा टल गया है, लेकिन जो ट्रॉली गिरी थीं. उनका ज्यादा नुकसान हुआ है. उनके शीशे भी टूट गए हैं, जिन श्रद्धालुओं ने कूदने की कोशिश की उनको भी मामूली चोट आई हैं और अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

वहीं जब इस बारे में रोप वे के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अचानक पावर कट हो गई, जिसके चलते ट्रॉलियां नीचे आ गईं और प्लेटफार्म से टकरा गईं, लेकिन किसी भी श्रद्धालुओं को चोट नहीं आई है. फिलहाल रोपवे को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है, जब तक परेशानी पूरी ठीक नहीं होगी तब तक रोप वे बंद रहेगा.

Related Articles

Back to top button