ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
विदेश

पाकिस्तानी अफसर की बेटी तो गुंडी निकली, बात-बात में फ्लाइट अटेंडेंट की तोड़ दी नाक

पाकिस्तान में एक अफसर की बेटी से बहस करना फ्लाइट अटेंडेंट को महंगा पड़ा है. बातचीत के बीच ही अफसर की बेटी ने फ्लाइट अटेंडेंट की नाक तोड़ दी. घटना के सामने आने के बाद पाकिस्तानी एयरलाइंस की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है. पाकिस्तान के लोग भी एयरलाइंस मैनेजमेंट पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं.

वहीं घटना के बाद विभाग ने नए सिरे से फ्लाइट सुरक्षा नियम बनाने की बात कही है. सरकार का कहना है कि इस तरह की गलती फिर से न हो, इसके तुरंत उपाय किए जाएंगे.

मामले को विस्तार से समझिए

बुधवार को सेरेन की फ्लाइट बोइंग 737-800 इस्लामाबाद से कराची के लिए जा रही थी. इस फ्लाइट में पाकिस्तान के वरिष्ठ नौकरशाह इफ्तिखार जोगेजाई अपनी बेटी के साथ सवार थे. जियो टीवी के मुताबिक नौकरशाह क्वैटा के पूर्व कमिश्नर रहे हैं. उनकी पाकिस्तान के सियासी गलियारों में मजबूत पकड़ है.

रिपोर्ट के मुताबिक बाप-बेटी के फ्लाइट में बैठने के बाद अटेंडेंट ने सीट बेल्ट लगाने को कहा, जिसे नौकरशाह ने तो खुद मान लिया, लेकिन उसकी बेटी ने सीट बेल्ट लगाने से इनकार कर दिया.

वहीं दावा किया जा रहा है कि पूरी लड़ाई खाने को लेकर हुई. कहा जा रहा है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उड़ान के बाद खाना देने की बात कही, जिस पर जोगेजाई की बेटी भड़क गई.

अटेंडेंट ने जब उसे विमान से नीचे उतारने की बात कही, तो लड़की ने उसके नाक पर मुक्का जड़ दिया. घटना के बाद नौकरशाह और उसकी बेटी को फ्लाइट से उतार दिया गया.

रफा-दफा कराने में जुटी सरकार

जियो टीवी के मुताबिक घटना के बाद पाकिस्तान एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मसले को रफा-दफा कराने में जुटे हैं. अधिकारियों ने बाप और बेटी से लिखित में माफीनामा देने के लिए कहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर बाप और बेटी लिखित माफीनामा देते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा. वहीं लोगों का कहना है कि यह मामला गंभीर है, इसलिए केस दर्ज कर उस पर तुरंत कार्रवाई हो.

Related Articles

Back to top button