ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp का नया स्कैम! जालसाज ऐसे खाली कर रहे लोगों के अकाउंट, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

अब ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो चुकी है और ऐसे में स्कैम का खतरा लोगों के बीच काफी तेजी से फैल रहा है. स्कैमर नए-नए आइडिया के साथ लोगों के साथ ऐसे-ऐसे स्कैम कर रहे हैं, जिसके बारे में किसी ने कभी कल्पना भी नहीं होगी. यही कारण है कि स्कैम के अजीबोगरीब किस्सों को सुनने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं. एक ऐसे ही स्कैम का खुलासा इन दिनों हर्षा भोगले ने किया है. जिसके जरिए स्कैमर लोगों के वॉट्सऐप को हैक कर रहा है.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में वॉट्सऐप एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसमें एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होता है और इसी कारण इसकी सिक्योरिटी को लेकर दुनिया इस पर भरोसा करती है. इस ऐप से किसी की भी पर्सनल जानकारी बिना किसी के मंजूरी के हैक नहीं हो सकता है. लेकिन क्रिकेट के मशहूर कमेंटेटर ने हर्षा भोगले ने मार्केट में चल रहे एक नए वॉट्सऐप स्कैम का खुलासा किया है. जिसके बारे में जानकर लोग काफी ज्यादा हैरान है और इसके बारे में किसी ने कुछ सोचा नहीं था.

इस वीडियो को शेयर करते हुए भोगले ने कहा कि पिछले महीने मेरे एक रिश्तेदार के पास एक उसके एक दोस्त का मैसेज आया कि उसने गलती से उसके नंबर पर एक कोड भेज दिया है, जिसके बाद मेरे रिश्तेदार ने उस पर भरोसा करते हुए वो कोड उसे दे दिया और स्कैमर ने उसके वॉट्सऐप अकाउंट को लॉग आउट कर दिया और अब स्कैमर उसके नंबर से सगे-संबंधियों को कॉल करके पैसे मांग रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि हैकर ने उस ग्रुप की भी सेटिंग बदल दी थी, जिसकी वो एडमिन थी और बैकअप ईमेल आईडी भी बदल दी थी, ताकि वो वापस लॉग इन न कर सकें.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया इस पर दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आजकल इतने खतरनाक स्कैमर आ गए है कि जो हमारी एक छोटी सी भूल को बड़ी गलती में तब्दील कर दे रहे हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा कि यही कारण है कि हमें बिना सोचे समझे किसी को कभी भी ओटिपी नहीं देना चाहिए.’ एक अन्य ने लिखा कि सर आपका थैंक्स हमें अवेयर करने के लिए और इस नए स्कैम के बारे में बताने के लिए.’

Related Articles

Back to top button