ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी... Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स...
उत्तरप्रदेश

‘I Love U तो बोलना पड़ेगा’…युवक ने रोडवेज बस को रोका, फिर ड्राइवर से बोला… देख हैरान रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक हैरान करने वाला सामने आया है. यहां एक बाइक सवार युवक ने एक रोडवेज बस के आगे अपनी बाइक लगा दिया और ड्राइवर पर दबाव बनाने लगा कि वह आई लव यू बोले. इस बात को लेकर ड्राइवर और उस युवक में काफी बहस भी हुई. इस हंगामे के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. इसी भीड़ में से किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया है. यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना कन्नौज में नेशनल हाईवे संख्या 91 पर स्टेट बैंक के सामने का है. बस में सवार लोगों के मुताबिक आरोपी युवक ने अचानक से अपनी बाइक बस के आगे लगा दी. इसके बाद वह बाइक से उतरकर ड्राइवर की ओर आया और जोर जोर चिल्लाने लगा कि आई लव यू बोलो. ड्राइवर ने उसे डांट लगाई तो आरोपी ड्राइवर का गेट खोलने की कोशिश करने लगा. इसकी वजह से ड्राइवर और उस युवक के बीच करीब आधे घंटे तक झड़प हो गई. शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग जमा हो गए और हाइवे पर जाम लग गया.

आधे घंटे तक चला हंगामा

वहां मौजूद लोगों ने भी आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी जिद पर अड़ गया कि इसे आई लव यू तो बोलना ही पड़ेगा. इस हंगामे के दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया. हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया. यह हंगामा आधे घंटे से भी अधिक समय तक चला. इस दौरान बस में सवार यात्री और वहां जाम में फंसे लोग काफी परेशान नजर आए.

वीडियो के आधार पर शुरू हुई जांच

आरोपी के मौके से फरार होने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल भी होने लगा. मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज आफाक खान ने बताया कि यहां एक युवक ने सड़क पर हंगामा किया है. बताया कि घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. पुलिस इस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button