ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के...
मध्यप्रदेश

जंगली सूअर के 5 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने मांस पकाते दबोचे

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री जप्त किया गया है। वन विभाग ने 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लखनादौन रेन्जर उत्तम मिश्रा, आदेगाव के डिप्टी रेन्जर पदम, नाकेदार गुर्देकर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने आज दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार किया है और उसका मांस पका रहे हैं। जिसके बाद ढाना ग्राम में दबिश दी गई और एक व्यक्ति के घर से सूअर का पका हुआ मांस व शिकार में उपयोग लाए गई सामग्री बरामद की गई है। 5 लोगों पर प्रकरण बनाया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अनारी बल्द घनश्याम परधान उम्र 38 वर्ष ग्राम ढाना, राजकुमार बल्द धनीराम यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम ग्राम ढाना, विजय बल्द पतिराम गौड उम्र 45 वर्ष ग्राम औडोरा, शेवसिंग बल्द वीरन गौड उम्र 70 वर्ष ग्राम ढाना, रामलाल बल्द समलसी परधान उम्र 40 वर्ष ग्राम ढाना थाना आदेगांव के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button