ब्रेकिंग
Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह...
मध्यप्रदेश

तंत्र विद्या में सिद्धि पाने के लिए ढाई माह के बच्चे की दी बलि, हत्यारा तांत्रिक बाबा गिरफ्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है।

दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद हो गया था। मामला मासूम की निर्मम हत्या का था और इसलिए पुलिस भी इसमें काफी चौकन्नी हो गई। और चारों तरफ अपने सूत्र दौड़ना शुरू कर दिए।

घटना दमोह रेलवे स्टेशन की थी और छतरपुर जिला भी दमोह जिले का सीमावर्ती जिला है। अतः यहां भी उक्त आरोपी के हुलिए की सूचना दी गई थी साथ ही एक बड़ी सूचना यह भी थी कि उक्त आरोपी जो एक तांत्रिक बाबा जैसा भेष बनाए हुए हैं और एक स्कूटी पर सवार होकर छतरपुर की ओर निकला है।

इसी सूचना के आधार पर छतरपुर पुलिस भी सजग हो गई, और ढ़ाबों व अन्य लोकल चेक पोस्ट पर उक्त आरोपी की तलाश करने लगी। इसी बीच शनिवार की रात लगभग 9:15 पर गुलगंज थाना प्रभारी को किसी खबरी ने यह सूचना दी कि ऐसी ही एक स्कूटी एक ढाबे के बाहर टिकी हुई है जो छतरपुर या गुलगंज की नहीं है और एक तांत्रिक या बाबा जैसे भेष में एक व्यक्ति ढाबे पर खाना खा रहा है और उसकी गतिविधि वह हरकतें थोड़ी अजीब है।

Related Articles

Back to top button