ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

झारखंड: रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. एक तरफ झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है तो दूसरी तरफ रांची के कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला परिषद के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस वारदात से राजधानी में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अनिल टाइगर की हत्या से झारखंड बीजेपी में आक्रोश है.

बता दें कि बुधवार को रांची के जेएसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष एकादश और मुख्यमंत्री एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट का आयोजन किया गया था. झारखंड के सभी माननीय क्रिकेट खेलने में व्यस्त थे. वहीं दूसरी तरफ कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांके चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर को गोली मार दी. आनन-फानन में गंभीर हालत में अनिल टाइगर को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अनिल टाइगर के सिर में मारी गई गोली

बदमाशों ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर के सिर के पीछे गोली मारी गई थी. जिस वक्त गोलीबारी की यह घटना हुई, उसी वक्त डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक कर रहे थे. बदमाशों ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या कर झारखंड पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीजेपी नेता अनिल टाइगर किसी काम से कांके चौक पहुचे थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में रिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने एक शूटर को किया गिरफ्तार

अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची के बीजेपी नेताओं में आक्रोश के साथ-साथ मातम पसर गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया. वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से एक्शन लिया और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि जमीनी विवाद के चलते अनिल टाइगर की हत्या की गई है. एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल ने मामल में एक टीम का गठन किया, जो जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button