ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

महिला होमगार्ड को जिंदा जलाए जाने पर कांग्रेस का CM से सवाल- UP में कब खत्म होगा जंगलराज

लखनऊ: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और वहां जंगल राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने सोमवार को बरेली में बीच सड़क पर एक महिला को जिंदा जलाने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रोकने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध व गुंडागर्दी का बोल बाला। अलीगढ़, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, कुशीनगर और अब बरेली में होने वाली वारदातों से क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अजय सिंह बिष्ट जी, आप इस जंगलराज से कब और कैसे निपटेंगे? इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि बरेली में ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया गया है। महिला को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button