ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
खेल

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 2713 अंक और निफ्टी 756 अंक नीचे

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस से फैली महामारी के असर की चिंताओं ने घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा दिया। इसी कारण सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।  बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31390.07 अंक यानी 7.96 प्रतिशत लुढककर 31390.07 अंक पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह यह था बाजार का हाल 
इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 596.25 अंक यानी 5.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,358.95 अंक पर चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 1,325.04 अंक यानी 4.04 प्रतिशत और निफ्टी 365.05 अंक यानी 3.81 प्रतिशत की बढ़त में रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स ने दिवस के निचले स्तर से 5,380 अंक की सुधार दर्ज की थी। सेंसेक्स की सभी कंपनियां लाल निशान में चल रही थीं। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर 12 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे।

अमेरिका शेयर बाजार धराशायी
कारोबारियों के अनुसार, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के गहरे असर की आशंकाएं मजबूत हो गयीं। इसने बाजार की धारणा को कमजोर किया। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने के बाद अमेरिका शेयर बाजार वायदा कारोबार में धराशायी हो गये। फेडरल रिजर्व की इस घोषणा के बाद बैंक ऑफ जापान ने आपातकालीन बैठक बुलायी। इसने भी धारणा पर असर डाला। कारोबार के दौरान एशियाई बाजारों में जापान का निक्की ही अकेला रहा, जो नहीं टूटा।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी दो प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहा था। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निकासी जारी रहने से भी बाजार पर असर पड़ रहा है। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने शुक्रवार को घरेलू बाजार से 6,027.58 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इस बीच कच्चा तेल 2.98 प्रतिशत गिरकर 32.84 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Related Articles

Back to top button