ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

Corona संकट से निपटने के लिए आनंद महिंद्रा ने दिए कुछ खास टिप्स

कोरोना वायरस ने देश ही नहीं पूरी दुनिया की रफ्तार पर रोक लगा दी है। लोगों की जान का दुश्मन बना यह वायरस करोड़ों के कारोबार पर भी डंक मार रहा है। इसी पर चिंता जताते हुए महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से कंपनियों के समक्ष चुनौतियां आयी हैं, लेकिन यह नयी रणनीति बनाने और रणनीति की समीक्षा करने तथा लागत को नये ढंग से समायोजित करने का अवसर भी देता है।

PunjabKesari

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि यह अभी पता नहीं कि संक्रमण कब तक रहेगा लेकिन कंपनियों को उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध बनाने के लिये इस परिस्थिति का लाभ उठाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वायरस संकट से चुनौतियां आयी हैं, लेकिन अप्रत्याशित अवसर भी मिले हैं। हमें ‘समय’ मिला जो सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। रणनीतियों और पोर्टफोलियो की समीक्षा में इसका इस्तेमाल करिये। परिस्थितियों व लागत को नये सिरे से समायोजित करिये।

PunjabKesari

बता दें कि आनंद महिंद्रा लगातार वीडियो और तस्वीरों के जरिए इस वायरस के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने धर में ही फेस मास्क (FaceMask) बनाने का एक आसान तरीका शेसर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

Related Articles

Back to top button