ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
महाराष्ट्र

पहले पार्टी तोड़ी और अब घर तोड़ रहे हैं… बड़ी मां से मिलकर चिराग ने चाचा पशुपति पर लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को अपने पैतृक गांव खगड़िया स्थित शहरबन्नी पहुंचे, जहां वह अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मिले और उनका हालचाल जाना. उसके बाद चिराग पासवान मीडिया से बात करते हुए अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और चाची पर खूब बरसे. बता दें कि रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) दो हिस्सों में बंट गई है. लोजपा-रामविलास का नेतृत्व चिराग पासवान कर रहे हैं, जबकि रालोजपा का नेतृत्व पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि अपनी राजनीतिक और आर्थिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए मेरे चाचा और चाची मेरे परिवार को अपमानित कर रहे हैं. पहले मुझे दिल्ली वाले आवास से निकाला गया. अब मेरी बड़ी मां को पैतृक गांव के आवास से निकाला गया.

उन्होंने कहा किमेरी चाची अगर बंटवारा करना चाहती हैं तो वो करें, लेकिन ऐसे साझा संपतियों का भी बंटवारा हो जिसका मेरे चाचा ने मुझे अभी तक नहीं बताया हैं. मेरी बड़ी मां को अपमानित करने के लिए घर से समान निकला गया. यह सब जानकर काफी दुख होता है.

चिराग पासवान ने बड़ी मां से की मुलाकात, कही ये बात

चिराग पासवान ने बड़ी मां से मुलाकात की. उसके बाद फेसबुक पर लिखा किपापा की जन्मभूमि “शहरबन्नी” में अपनी बड़ी मां से मुलाकात किया, उनके स्वास्थ की जानकारी ली और आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र और अनुभव में मुझसे काफी बड़े है और आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो कतई स्वीकार नहीं है. आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा.

राजकुमार देवी ने बंटवारे की मांग की थी

खगड़िया के शहरबन्नी गांव में रामविलास पासवान का पैतृक घर है. आरोप है कि पशुपति कुमार पारस और दिवंगत रामचंद्र पासवान की पत्नियों ने उस घर के कमरों में ताला मार दिया है. उसके बाद से रामविलास की पहली पत्नी राजकुमारी देवी बहुत ही बीमार हैं. राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से कहा था कि वह खगड़िया आएं और संपत्तियों का बंटवारा करें.

बातचीत के दौरान राजकुमारी देवी काफी भावुक हो गईं और उनके आंखों से आंसू निकल गए. चिराग पासवान ने भी इस अवसर पर कहा कि दिल्ली से लेकर शहरबन्नी तक की संपत्तियों का बंटवारा होना चाहिए.

Related Articles

Back to top button