ब्रेकिंग
Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक...
देश

राहुल गांधी की भविष्यवाणी- कोरोना के अलावा एक और बड़ी तबाही भारत में देने वाली है दस्तक

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सिर्फ कोरोना से ही नहीं बल्कि एक बड़ी तबाही भारत में दस्तक देने वाली है। यह तबाही है निकट आ रही आर्थिक बर्बादी और इसके लिए भी भारत को तैयार रखना होगा। राहुल ने कहा कि आर्थिक तबाही के कारण हमारे लोगों को अगले 6 महीने में अकल्पनीय पीड़ा से गुजरना होगा।

राहुल ने कहा कि जैसे अंडमान निकोबार में सुनामी से पहले पानी नीचे चला गया था, वैसे ही अभी सबकुछ नीचे गया है। एक बड़ी सुनामी आने वाली है। राहुल ने संसद भवन के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार को कुछ पता नहीं है कि आगे क्या होने वाला है। मैं पहले से कह रहा हूं कि आर्थिक सुनामी आने वाली है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं बार-बार आगाह करते आ रहा हूं। लेकिन सुना नहीं जा रहा है। सरकार सिर्फ बेवकूफ बना रही है। आगे आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने वाली है। वहीं लोकसभा में आधिकारिक भाषा के मुद्दे पर विपक्ष को सवाल पूछने की अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह तमिलनाडु के लोगों का ‘घोर’ अपमान है। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 125 तक पहुंच चुकी है। दुनियाभर में 7000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button