ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

हिंसा की आग में जल रहा बंगाल, मुर्शिदाबाद के धुलियान में आज सुबह फिर गोलीबारी, 2 बच्चे घायल

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में एक बार फिर गोलीबारी की गई है. फायरिंग की इस घटना में दो बच्चे घायल हो गए हैं. वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ पर भी हमला किया है. कल यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने कहा था कि मुर्शिदाबाद जिले के सुती, समशेरगंज, जलांगी, लालगोला और धुलियान में हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है.

मगर आज सुबह-सुबह फिर यहां गोलीबारी हो गई. वक्फ कानून के विरोध में बंगाल हिंसा की आग में चल रहा है. मुर्शिदाबाद में हालात अधिक तनावपूर्ण हैं. इस हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं. हिंसा के कारण अब तक 138 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कल यानी शनिवार को भी फायरिंग हुई थी. हिंसा के कारण मुर्शिदाबाद में कल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी.

धुलियान समेत कई इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण

हिंसा के बाद धुलियान, शमसेरगंज समेत बड़े इलाकों में अशांति का माहौल है. वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हिंसा भड़की थी. तब से स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है. इस विरोध प्रदर्शन के बीच कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा.

शांत रहें और उकसावे में न आएं-ममता की अपील

सीएम ममता ने लोगों से शांत रहने और उकसावे में न आने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते. कुछ दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं. उनके बहकावे में न आएं. हर इंसान की जान कीमती है; राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं. जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button