ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
उत्तरप्रदेश

‘बेटे को दो ताबीज बांध गई थी समधन…’, होने वाली सास संग भागे दामाद के पिता ने लगाया वशीकरण का आरोप, कहानी में नया ट्विस्ट

अलीगढ़ में होने वाले दामाद संग भागी सास को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले में दूल्हे राहुल के पिता से TV9 भारतवर्ष ने बातचीत की. उन्होंने अपनी ही होने वाली समधन पर वशीकरण का आरोप लगाया है. कहा- समधन ने मेरे बेटे को वश में करने के लिए उसे दो ताबीज बांधे थे. वो होली के दिन हमारे घर आई थी. फिर राहुल के बाजू पर दो ताबीज बांधकर चली गई.

परिवार ने लगाया दूल्हे की होने वाली सास पर वशीकरण का आरोप लगाया है. ओमवीर ने बताया- होली पर होने वाली समधन हमारे यहां रहने आई थी. लड़के के घर पर तब उसने जो ताबीज बांध दिए थे.

‘उसी के बाद से लड़का अजीब हरकतें करने लगा था. उसे मेरी समधन ने नया फोन दिया. जब भी मैं बेटे को फोन करता तो वो मेरा फोन होल्ड पर डालकर अपनी सास से बात करने लग जाता. छत पर जाकर घंटों तक सास से बात करता था. मैं नहीं जानता था कि वो ऐसा भी कुछ करेगा. मैं उसे घर से बेदखल करूंगा. क्योंकि मेरा बेटा भी घर से सोना और रुपए लेकर फरार हुआ है.’

रिश्तेदार बिशंभर सिंह ने बताया- 6 अप्रैल को लड़का दोपहर दो बजे निकला. लड़के ने बताया कि वो रुद्रपुर पहुंचने वाला है. उसके बाद साढ़े 8 बजे बोला मैं घर नहीं आऊंगा. जब मेरी मां ही नहीं रही तो मैं वहां आकर क्या करूंगा. पिता ने जब बोला कि तेरी मां तो घर पर हैं. इस पर लड़का बोला कि मैं सासू मां की बात कर रहा हूं. पिता ने पूछा उसे क्या हुआ. फिर लड़के ने फोन काट दिया. उसके बाद उससे कोई बात नहीं हो पाई.

जहां एक तरफ महिला के पति ने FIR दर्ज करवाई है. वहीं, दूल्हे राहुल के पिता ओमवीर ने भी दादों थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई है. उन्होंने कहा- हम बेटे को अब घर पर नहीं घुसने देंगे. दोनों ने दो परिवारों को सदमे में डालकर रख दिया है.

क्या है पूरा मामला?

मामला थाना मंडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर का है. यहां जितेंद्र कुमार का परिवार रहता है. घर में पत्नी और बेटी हैं. बेटी की शादी छर्रा इलाके के राहुल संग तय की गई थी. शादी के कार्ड तक बंट गए थे. लेकिन शादी से 9 दिन पहले ही दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया. जब ये बात दुल्हन के परिवार को पता चली तो वो सदमे में आ गए.

दुल्हन के पिता ने अपनी पत्नी और दूल्हा, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. क्योंकि पत्नी घर में रखे 5 लाख के गहने और 3 लाख कैश लेकर भागी है. पति जितेंद्र ने कहा- मेरी बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी. मैंने उसके लिए दहेज का सामान जोड़कर रखा था. 5 लाख के गहने और 3 लाख कैश भी घर पर रखा था, ताकि बेटी को विदाई के वक्त दे सकूं. लेकिन घर आया तो मेरी बीवी ने ऐसा कांड कर दिया, जिसका मुझ अभी तक यकीन नहीं हो रहा है

Related Articles

Back to top button