ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
खेल

उधर मैदान पर उनका आना हुआ, इधर अभिषेक शर्मा ने शतक जमा दिया, जानिए कौन हैं लकी चार्म?

अभिषेक शर्मा के इंतजार की इम्तिहां आखिरकार 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खत्म हुई. मैदान पर मुकाबला देखने वो आए, जिनका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. अब जब इंतजार खत्म हुआ तो भला अभिषेक शर्मा का बल्ला कैसे रुक सकता था? ऐसे में उनके मैदान पर आते ही बाएं हाथ के बल्लेबाज ने धमाकेदार शतक जड़ दिया. मैदान पर वो तबाही मचाई जो पंजाब किंग्स के सेट किए बड़े टारगेट को भी उड़ा ले गई. और, इन सबके बाद अभिषेक शर्मा ने दिल से उन्हें लकी कहा.

लकी चार्म कौन? अभिषेक शर्मा ने बताया

अब सवाल है कि वो कौन, जिन्हें अभिषेक शर्मा ने लकी चार्म माना? तो इसका जवाब हैं वो जो उनके दिल में बसते हैं. अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद बताया कि उन्हें अपने मम्मी-पापा के मैदान पर आने का बेसब्री से इंतजार था. उन्होंने कहा कि उनके मम्मी-पापा के मैदान पर आने का इंतजार सारे खिलाड़ी कर रहे थे क्योंकि वो SRH के लिए लकी हैं.

अभिषेक को लक फैक्टर का कैसे मिला फायदा?

अभिषेक शर्मा ने मैदान पर आए अपने लक फैक्टर का फायदा कैसे उठाया अब जरा वो जान लीजिए? उन्हें पहला जीवनदान 28 रन पर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए अर्धशतक पूरा किया. दूसरा जीवनदान अभिषेक को 57 रन पर मिला, इसका फायदा उठाकर उन्होंने शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने दो जीवनदान का फायदा उठाकर 55 गेंदों पर कुल 141 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 14 चौके शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने अपना शतक सिर्फ 40 गेंदों पर पूरा किया था.

अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अपने IPL करियर का पहला शतक जड़ा. वो IPL में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने SRH के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाया. अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर एक रिकॉर्ड पार्टनरशिप को अंजाम दिया.

IPL इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर हुआ चेज

इससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 245 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया था. यानी सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 246 रन बनाने थे. इस बड़े टारगेट को उन्होंने 9 गेंद शेष रहते ही चेज कर लिया. ये IPL के इतिहास में चेज हुआ दूसरा बड़ा स्कोर है.

Related Articles

Back to top button