ब्रेकिंग
Political Developments in Karnataka: सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डी.के. शिवकुमार बने CLP नेता; म... ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...
मध्यप्रदेश

सतना में गढ्ढा तो सीधी में तालाब बना काल, 5 बच्चियों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के सतना और सीधी जिले की दो घटनाओं में पांच बच्चियां डूब गईं और उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने ये जानकारी दी. ये दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं. आधिकारियों ने बताया कि सतना में तीन बहनें गढ्ढे में डूबने से मौत हो गई. तीन में से दो बहनें जुड़वा थीं. वहीं सीधी जिले में दो बहनों की तलाब में डूबने से मौत हो गई. सतना जिले के जसो थाना अंतर्गत रीछुल गांव में सड़क निर्माण के लिए महीनों पहले गढ्ढे खोदे गए थे. इस गढ्ढे में पानी भर गया था.

मामले में जासो थाना प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि गांव के राजकुमार चौरसिया की बच्चियां 8 वर्षीय तान्या और 5 साल की जुड़वा बहनें जान्हवी और गौरी की रीछुल गांव के गढ्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई. जासो थाना प्रभारी ने कहा कि ये तीनों बच्चियां नहाने के लिए गढ्ढे में गई थीं. बहुत देर हो जाने के बाद जब बच्चियां नहीं लौटकर आईं तो परिवार वालों ने उनकी तलाश करनी शुरू की. तलाशते हुए परिवार वालों ने खदान के गढ्ढे में मृत पड़ा पाया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जासो थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की रही है. वहीं गांव की सरपंच संध्या उपाध्याय ने कहा कि सड़क बनाने के काम के लिए ठेकेदार ने मिट्टी खोदने की अनुमति नहीं ली थी. उसने बिना अनुमति के ही मिट्टी खोदने का काम किया. इसलिए हाल ही में हुई बरसात से गढ्ढे में पानी भर गया.

फूल तोड़ने गई बच्चियां नहीं लौटीं

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गांव के लोगों ने ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया. वहीं सीधी जिले की बात करें तो यहां के मझौली थाने अंतर्गत पांड गांव की दो बच्चियों की मौत शनिवार को तलाब में डूब से जाने से हुई. बच्चियों की उम्र 9 और 11 साल थी. मझौली थाने के उपनिरिक्षक पीएल डांडिया ने बताया कि गांव के रामसखा साहू की बच्चियां फूल तोड़ने गई थीं और नहाने के लिए तलाब चली गईं.

मझौली थाने के उपनिरिक्षक ने बताया कि एक व्यक्ति को फूलों की टोकरी दिखी. फिर उसने परिवार वालों को जानकरी दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल भी घटना स्थल पर पहुंचा. दोनों बच्चियों की मृत शरीर को बाहर निकाला गया. आकास्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button