ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

पानी को लेकर खंडवा में मचा हहाकार, रहवासियों ने किया चक्का जाम

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जल समस्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। अरबों रुपए की नर्मदा जल योजना के बावजूद लोगों के कंठ सूखे पड़े हैं, जिसे लेकर बार – बार शहर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है उसके बावजूद जिला प्रशासन लापरवाही बरतने वाली विश्वा कंपनी पर अपनी मेहरबानी बनाए हुए है जिसके चलते लोगों मे आक्रोश पनप रहा है। ऐसा ही नजारा रविवार सुबह इंद्रचौक पर देखने को मिला यहां पानी की समस्या से एक सप्ताह से जूझ रहे लोगों ने सड़क पर बर्तन रख चक्का जाम कर दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लग गए।

चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार लगने सूचना मिलते ही एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाइश देने लगे तब विरोध और बढ़ने लगा। वहां मौजूद महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर अपनी पीड़ा बताई तब एसडीएम ने कहा की आपका चक्काजाम करना नियम विरुद्ध है जो भी समस्या हो पहले उसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत करना चाहिए। आप पर कार्रवाई भी हो सकती है।

इस बात पर महिला आक्रोशित हो गई एसडीएम और महिला के बीच जमकर बहस बाजी भी हो गई। तब नगर निगम उपायुक्त सचिन शितोले ने तत्काल 5 टैंकर पानी उपलब्ध करवाने की बात कही और चक्काजाम खुलवाया।

Related Articles

Back to top button