ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, गुस्से में दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्रांव गांव में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो पूर्व मित्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया, इस मारपीट की घटना पर दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चित्रांव गांव के निवासी विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता कभी अच्छे मित्र हुआ करते थे।

दोनों एक समय साथ-साथ काम करने गुजरात गए थे। इसी पुराने कार्यस्थल से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद कहासुनी हो गई, दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर झपट्टा मारते हुए उसका अंगूठा अपने दांतों से काट दिया, जिससे वह पूरी तरह अलग हो गया। इस हिंसक झड़प में अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा जयसिंहनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी  का कहना है कि दो दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button