ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, 10 कर्मचारी निलंबित

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने ‘सीएम हेल्पलाइन’ की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कल देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। निलंबित कर्मचारियों में सात पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक, एक श्रम निरीक्षक और एक समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी शामिल है। पटवारियों अंकित शर्मा, नीरज शर्मा, देवव्रत सिंह चौहान, कौशल्या दोहरे, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा और उपेन्द्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कारर्वाई की गयी है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह भदौरिया, लहार के श्रम निरीक्षक नीतेश ब्रजपुरिया और लहार के समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी अरुण अग्रवाल को भी निलंबित किया गया है। यह कारर्वाई ‘सीएम हेल्पलाइन’ की समीक्षा बैठक के बाद की गई, जिसमें इन कर्मचारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में रुचि नहीं लेने की बात सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button