ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

“काश वीजा लग जाता…”: हनीमून पर निकले लेफ्टिनेंट विनय का आज करनाल में होगा अंतिम संस्कार, CM भी होंगे शामिल

एक नई शुरुआत, एक नई ज़िंदगी, और ढेरों सपने… लेकिन एक आतंकी हमले ने सब कुछ छीन लिया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 वर्षीय नेवी अफसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शहादत की खबर ने पूरे हरियाणा को गमगीन कर दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार करनाल में किया जाएगा।

विनय नरवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से मंसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद 19 अप्रैल को रिसेप्शन हुआ। दोनों ने यूरोप में हनीमून मनाने की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर वीजा न मिल पाने के कारण उन्होंने कश्मीर का रुख किया। यही बदलाव उनकी ज़िंदगी का सबसे दुखद मोड़ बन गया।

21 अप्रैल को पहुंचे थे पहलगाम, 22 को आतंकी हमले में शहीद
शादी के महज़ छह दिन बाद, 21 अप्रैल को विनय और हिमांशी पहलगाम की बैसरन घाटी पहुंचे। यह इलाका ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ के नाम से प्रसिद्ध है और पर्यटन के लिहाज़ से बेहद लोकप्रिय भी। लेकिन अगले ही दिन यानी 22 अप्रैल को, विनय उन 26 लोगों में शामिल हो गए जिनकी जान आतंकियों ने गोलीबारी में ले ली। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सीने, बाजू और छाती में गोलियां मारी गईं। हमले की गंभीरता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी जान तुरंत मौके पर ही चली गई।

श्रीनगर से करनाल तक: आखिरी सफर में बहन और पिता बने साथी
लेफ्टिनेंट विनय का पार्थिव शरीर श्रीनगर एयरपोर्ट से दिल्ली लाया गया, जहां से उसे करनाल भेजा गया। उनके पिता और बहन शव लेने श्रीनगर गए थे। घर पर मातम पसरा है—गुरुग्राम और करनाल, दोनों परिवारों में शोक की लहर है। विनय की पत्नी हिमांशी, जिनके साथ वह ज़िंदगी की नई पारी शुरू कर ही रहे थे, अब गहरे सदमे में हैं।

दादा का दुख: “काश उनका वीजा लग गया होता”
विनय के दादा हवा सिंह, जो खुद बीएसएफ और हरियाणा पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, “काश यूरोप का वीजा मिल जाता, तो आज विनय हमारे बीच होता।” उन्होंने सरकार से हमलावरों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की।

1 मई को था बर्थडे, 3 मई को थी कोच्चि वापसी
परिवार वालों के मुताबिक, विनय का जन्मदिन 1 मई को था और उसकी खास तैयारी चल रही थी। शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन होता। इसके दो दिन बाद यानी 3 मई को उन्हें कोच्चि में अपनी ड्यूटी पर लौटना था।

CM भी होंगे अंतिम संस्कार में शामिल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल पहुंचकर शहीद लेफ्टिनेंट विनय को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले वे रेवाड़ी में स्व. फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर भी जाएंगे, जो हाल ही में जामनगर में हुए एक विमान हादसे में शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button