ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य के लिए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की आतंकियों की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी, इस कृत्य का आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस जघन्य कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं बाबा महाकाल से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Back to top button