ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
लाइफ स्टाइल

भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज

बालों के झड़ने की समस्या से आजकल ज्यादातर लोग परेशान मिल जाते हैं. इसके पीछे की वजह है सही खानपान न होना और पॉल्यूशन, मिलावट जैसी चीजें. झड़ते बालों को रोकने और ग्रोथ अच्छी करने के लिए लोग हजारों के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. वहीं नेचुरल चीजें भी बालों के लिए काफी करागर होती हैं और इस बारे में भृंगराज की बात हो तो सभी को पता होगा कि ये बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है. ये एक ऐसा पौधा है जिसके औषधीय गुण बालों को न सिर्फ झड़ने से रोकते हैं, बल्कि ग्रोथ भी अच्छी होती है और बाल घने भी होते हैं. मार्केट में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में भी इसके इस्तेमाल का दावा किया जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि उससे आपको पूरा फायदा मिले, इसलिए आप भृंगराज की पत्तियों और इससे बने पाउडर को अलग-अलग तरीकों से बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं.

भृंगराज एक ऐसा पौधा है जो आसानी से मिल जाता है. ये एक औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी जड़ी-बूटी है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों की हेल्दी बना सकती है. चलिए जान लेते हैं कि किस तरह से आप भृंगराज को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

हेयर मास्क बनाकर लगाएं

आप किसी पंसारी की दुकान से भृंगराज का पाउडर ले आएं या फिर अगर पौधा मिल जाए तो इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं. इसे पाउडर में दही और एलोवेरा जेल डालें. अगर आपके पास आंवला पाउडर हो तो उसे भी एड कर सकते हैं, जिससे इस हेयर मास्क के फायदे कई गुना बढ़ जाएंगे. इस मास्क को जड़ से सिरों तक अप्लाई करें और कम से कम डेढ़ घंटे के बाद बालों को हर्बल शैंपू से धो लें. इस पैक को आप हफ्ते या 15 दिन में लगा सकते हैं.

तेल के साथ मिलाकर लगाएं

बालों में शैंपू करना हो तो उससे एक दिन पहले रात में या फिर शैंपू से दो घंटे पहले नारियल के तेल में भृंगराज पाउडर मिलाकर स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करके छोड़ दें. इस तरह से आप हफ्ते में दो से तीन बार इस रेमेडी को दोहरा सकते हैं, जिससे आपको काफी अच्छी रिजल्ट मिलेगा.

भृंगराज का पानी स्कैल्प पर लगाएं

आप भृंगराज की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे बाल धो सकते हैं या फिर इस पानी को किसी स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें और शैंपू से दो घंटे पहले हर बार अपनी स्कैल्प पर रूई की मदद से लगाएं या फिर स्प्रे करें. इससे भी आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

भृंगराज के तेल से करें मसाज

आप घर पर भृंगराज का तेल बनाकर रख सकते हैं. नारियल के तेल में भृंगराज की पत्तियों को डालकर 10 से 15 मिनट पकाएं और फिर इसे बोतल में भर लें. इस तेल से हफ्ते में दो बार स्कैल्प की मसाज करें और दो घंटे बाद बालों को धो दें.

भृंगराज का करें सेवन

आप Edible भृंगराज पाउडर मंगा सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं, जिससे बालों की समस्याएं तो खत्म होंगी ही साथ में सेहत को भी फायदा होगा. हालांकि इसके लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button