ब्रेकिंग
हरियाणा सरकार ने 2014 की नीतियों के तहत पक्के हुए कर्मचारियों का मांगा पूरा ब्योरा, मुख्य सचिव के कड... LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ...
राजस्थान

परीक्षा देने बैठा था छात्र, तभी टीचर ने उठाया… करवाया ऐसा काम कि मच गया हड़कंप

राजस्थान के उदयपुर के एक सरकारी स्कूल में परीक्षा के समय में छात्र से मुर्गा कटवाने का मामला सामने आया है. दरअसल 9वीं कक्षा का छात्र परीक्षा देने स्कूल आया था और अध्यापक उसको स्कूल से उठाकर पास में ही मुर्गा कटवाने लेकर गया, जहां छात्र से मुर्गा कटवा कर साफ किया और वापस आकर गांव के लोगों को जानकारी दी तो मौके पर ग्रामीण जमा हो गए. यह देख अध्यापक भी फरार हो गया लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय मंत्री को इसकी शिकायत की गई.

दरअसल, ये मामला उदयपुर के कोटड़ा ब्लॉक के सावन क्यारा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से सामने आया है. जहां पर शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हो रही थी और छात्र भी परीक्षा देने गया था. इस दौरान स्कूल में कार्यरत मोहनलाल डोडा नाम का अध्यापक स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र को परीक्षा से उठाकर ले गया और पास में ही उसने छात्र से मुर्गा काटने को बोला. पहले जब छात्र ने मुर्गा काटने से मना किया तो उसे धमकाने लगा. इसके बाद छात्र ने मुर्गा काटा और साफ कर अध्यापक को दे दिया. छात्र ने जब वापस आकर गांव के लोगों को इस मामले की जानकारी दी तो स्कूल में बड़ी तादाद में गांव के लोग और इकट्ठा हो गए.

मौके पर पहुंची कोटड़ा पुलिस

बड़ी तादाद में ग्रामीण और जन प्रतिनिधि जब स्कूल पहुंचे तो अध्यापक मोहनलाल स्कूल से फरार हो गया. वहीं मौके पर कोटड़ा पुलिस भी पहुंची. इसके साथ ही एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया. ग्रामीणों ने अध्यापक पर छात्रों को पोषाहार नहीं देने और स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से इस तरह के कार्य करवाने के आरोप लगाए और इस मामले में कार्रवाई की मांग की.वही झाडोल विधायक और कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी तो मंत्री ने भी तुरंत अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी और शिक्षा मंत्री को भी मामले की जानकारी दी गई.

शिक्षक खिलाफ कार्रवाई की मांग

आदिवासी क्षेत्र कोटडा में इस तरह का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी चर्चा देखने को मिली है. वही मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की है ग्रामीण तो तुरंत ऐसे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई मांग करने लगे. जिस पर अधिकारियों ने भी समझाया,लेकिन कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कलेक्टर और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी इसकी जानकारी देकर ऐसे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button