ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
खेल

हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना से पूरे देश में गुस्से का माहौल है. वहीं भारतीय क्रिकेटर्स ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने इस घटना को लेकर सख्त रुख अपनाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि भारत को कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह एक मजाक बन गया है. ऐसी चीजें हर साल हो रही हैं. आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट में हर तरह के संबंध तोड़ देने चाहिए. किसी ICC और एशियन टूर्नामेंट में भी उनके साथ नहीं खेलना चाहिए. इसे लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अमहद ने भारत के खिलाफ जहरीला बयान दिया है. पहलगाम हमले पर उन्होंने गांगुली से बदतमीजी करने की कोशिश की.

तनवीर अहमद ने क्या कहा?

तनवीर अहमद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कोई बयान नहीं दिया. ना ही उन्होंने इस घटना पर दुख जताया. लेकिन सौरव गांगुली ने जैसे ही पाकिस्तान से नहीं खेलने की अपील की तनवीर के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा, “सौरव गांगुली साहब सम्मान के साथ भारत की टीम सिर्फ आईसीसी के इवेंट में पाकिस्तान से खेलती है. उसके अलावा आपलोग हमारे साथ कौन सी सीरीज खेलते हैं. ना खेलें आईसीसी इवेंट हम लोग कौन सा मर रहे हैं.” बता दें BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पहले ही कह दिया है कि वो भारत सरकार के हर फैसले को मानने के लिए तैयार हैं. पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला जारी रहेगा.

ये पहली बार नहीं है, जब तनवीर अहमद ने इस तरह का बयान दिया है. इससे पहले भी वो भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे हैं. चैंपियंस ट्रॉफी हो या आईपीएल वो भारत की हर सफलता में कोई ना कोई गलती खोजते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने आईपीएल पर सवाल उठाए थे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि इस टूर्नामेंट की ज्यादातर टीम फिक्सर्स के पास है. वहीं आईपीएल शुरू होने के बाद से ही वो लगातार विराट कोहली को निशाना बना रहे हैं. साथ ही बाबर आजम को उनसे बड़ा बता रहे हैं. इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी को कूड़े में फेंक देने के लिए कहा था.

22 अप्रैल को हुआ था हमला

22 अप्रैल को एक बार फिर भारतीय धरती पर आतंक का कहर देखने को मिला. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे और निर्दोष पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली थी.

Related Articles

Back to top button