ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

ओडिशा बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 घोषित, 94.93% हुए पास, ऐसे करें चेक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE ), ओडिशा ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 94.93 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए है. परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया. स्कोरकार्ड चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर शाम 6 बजे से एक्टिव किया जाएगा. उसके बाद छात्र अपने रोल नबंर के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकेंगे.

मैट्रिक परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. परीक्षा में कुल 2,44,612 लड़कियां शामिल हुई थी और रिजल्ट 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है. वहीं एग्जाम में कुल 2,40,251 लड़के पास हुए और रिजल्ट 94 फीसदी दर्ज रहा. इस साल कुल 3,272 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. 17,384 मैट्रिक परीक्षा में असफल हुए हैं.

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 5.3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. एग्जाम का आयोजन 20 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था. मैट्रिक परीक्षा राज्य भर में निर्धारित 3300 केंद्रों पर किया गया था. स्टूडेंट्स कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं

BSE Odisha Matric 10th Result 2025 How to Check: ऐसे चेक करें मैट्रिक का रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं.
  • यहां ओडिशा मैट्रिक रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर आदि डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अब चेक करें और डाउनलोड करें.

BSE Odisha Matric 10th Result 2025: कितने छात्रों को क्या मिला ग्रेड?

  • A1-1812 छात्र
  • A2- 12200 छात्र
  • B1-38831 छात्र
  • B2-84971 छात्र
  • C- 133822 छात्र
  • D-146154 छात्र
  • E-67013 छात्र

शाम 6 बजे से स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS के जरिए भी अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्र को OR10 रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर मैसेज करना होगा. स्कोरकार्ड मोबाइल फोन के मैसेज बाॅक्स में आ जाएगा. वहीं छात्र मैट्रिक में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. वह बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 2024 में ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 96.73 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी. वहीं लड़कों का रिजल्ट 95.39 फीसदी दर्ज किया गया था.

Related Articles

Back to top button