ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
टेक्नोलॉजी

पहलगाम हमले का शिकार हुए बाबर रिजवान समेत ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, इंस्टाग्राम पर हुई डिजिटल स्ट्राइक

भारत सरकार पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान को बख्शने वाली नहीं है. भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने में लगा है. बीते दिनों में सरकार ने कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज हानिया, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया है. यही नहीं भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया है. इसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान शामिल हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन?

भारत सरकार ने मेटा से कहकरह पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन करा दिया है. इस लिस्ट में बाबर आज़म, शाहीन अफ़रीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, हैरिस रऊफ़ और इमाम उल हक़ शामिल हैं. अब भारत इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की रील्स-पोस्ट इंस्टाग्राम पर नहीं देख पाएगा.

भारत सरकार ने क्यों लिये ये फैसला?

भारत सरकार ने पाकिस्तान की तरफ से फैलाए जा रहे प्रोपेगैंडा की रोकथाम करने के लिए के लिए पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स के अकाउंट्स को बैन कर दिया है. इसका असर एक्ट्रेस हानिया आमिर, अली जफर और माहिरा खान आदि पर पड़ा है. इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी अब भारत सरकार की डिजिटल स्ट्राइक के शिकार हो गए हैं.

पहलगाम हमले को लेकर भारत का बड़ा एक्शन

भारत सरकार पहलगाम आतंकी हमले के बाद से शांत नहीं बैठ रही है. भारत पाकिस्तान की तरफ सख्त रुख अपना रहा है. भारत ने पाकिस्तान के लिए एयरोस्पेस ही बंद नहीं किया बल्कि सरकार ने सिंधु जल समझौते को भी खारिज कर दिया था. हालंकि इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है.

भारत से पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर्स की खूब फॉलो किया जाता था. जिसकी वजह से उनकी कमाई होती थी लेकिन अब इस पर भी असर देखने को मिलेगा. पाकिस्तान के सेलेब्रिटी और क्रिकेटर्स को अब भारत से किसी तरह का प्रोमोशन, एड्स और कोलेबरेशन नहीं मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button