ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

Coronavirus: हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें सभी अस्पतालः केजरीवाल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली से सभी अस्पतालों के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट के साथ सचिवालय में बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना के कारण बनने वाली हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सभी अस्पतालों के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट कहा गया है कि अस्पताल में संसाधन और कर्मचारियों की कोई कमी न हो।

इसके अलावा सभी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को तीन महीने के लिए संविदा पर अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कोरोना से निपटने के लिए जरुरत के सभी सामानों को खरीदने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा सीएम ने मॉस्क और अन्य सामान का स्टॉक करने वालों के खिलाफ छापा मारने को भी कहा है।

मीटिंग में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कुछ पोजिटिव केस सामने आए हैं। हालांकि अब भी दिल्ली में कोरोना कम्यूनिटी में नहीं फैला है लेकिन दिल्ली के अस्पतालों को हर स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना होगा। हमें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सीएम ने सभी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को निर्देश दिया कि बजट के कारण संसाधनों का अभाव नहीं होना चाहिए। लोगों के स्वास्थ के लिए बजट की समस्या नहीं है, लेकिन किसी भी कीमत पर उपकरण, दवा व अन्य सामान की कमी न हो।

अस्पतालों में बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल से कोई भी कोरोना मरीज भाग न सके, इसका ध्यान रखें। मरीज किसी हाल में ठीक होने से पहले न भागे। उन्होंने कहा कि पुलिस साथ देने को तैयार है। सभी 6 अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने का भी उन्होंने निर्देश दिए। जिससे मरीजों को भागने से रोका जा सके। सीएम ने कहा कि मरीज भागने से कोरोना फैलने का डर होता है।

Related Articles

Back to top button