ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
पंजाब

पित्त की थैली में पथरी हैं तो सावधान! होश उड़ा देने वाली खबर आई सामने

चंडीगढ़ः पित्त की थैली में पथरी है तो सावधान हो जाएं। यह भविष्य में कैंसर का करण बन सकता है। पी.जी.आई. गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की हैड प्रो.ऊषा दत्ता का कहना है कि उत्तर भारत में गॉलब्लैडर (पित्त की थैली) कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह पथरी है।

इसे देख पी.जी.आई. अब देश में पहली बार पित्त की थैली की पथरी से जुड़े कैंसर की रोकथाम के लिए नैशनल गाइडलाइंस बना रहा है। यह इंडियन काऊंसिल ऑफ मैडिकल रिसर्च द्वारा फंडेड और एथिकल कमेटी से स्वीकृत प्रोजैक्ट है। इस प्रोजैक्टर में देश के 13 बड़े मैडिकल संस्थानों को शामिल किया गया है, जिसका मुख्य केंद्र पी.जी.आई. है। प्रो.दत्ता बताती हैं कि भारत अब गॉलब्लैडर कैंसर की राजधानी बनता जा रहा है। खासकर उत्तर  व पूर्वोतर भारत में समस्या गंभीर है। कई लोग वर्षों तक नहीं जान पाते कि पित्त की थैली में पथरी है। कई डॉक्टर भी समय रहते पता नहीं लगा पाते हैं।

यह सावधानी बरतें

  • 40 साल से अधिक उम्र के लोग
  • मोटापा और धूम्रपान करने वाले।
  • महिलाओं में यह ज्यादा पाया जाता है।
  • जिनके परिवार में पहले से किसी को यह समस्या रही हो।
  • बार-बार पेट के संक्रमण होने वाले लोग
  • पेट दर्द है तो तुरंत अल्ट्रासाउंड कराएं।

Related Articles

Back to top button