ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों का एक्शन… कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर मुठभेड़ में 20 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां सुरक्षाबलों ने तड़के मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.

इस ऑपरेशन पर दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नजर बनाई हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी.सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ये ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से जारी है. डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ के बहादुर जवान लगातार नक्सलियों को जवाब दे रहे हैं, जो इस ऑपरेशन में शामिल हैं.

अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन

इस ऑपरेशन को अब तक का छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शुरू की गई सबसे बड़ी आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों में से एक कहे जाने वाले चल रहे ऑपरेशन संकल्प में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), राज्य पुलिस की सभी यूनिट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी स्पेशल यूनिट कोबरा समेत कई यूनिट के लगभग 24,000 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

इन सुरक्षाकर्मियों ने पहाड़ियों को घेरा हुआ है और लगातार एक्शन ले रहे हैं. बुधवार सुबह से इस पहाड़ी पर कार्रवाई तेज थी. इसी बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया.

14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद भी ये ऑपरेशन थमा नहीं है. बताया जा रहा है कि अभी भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर फायरिंग हो रही है. इसमें नक्सलियों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. इसके अलावा बस्तर में नक्सली खुद भी सरेंडर कर रहे हैं. बस्तर के 14 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से 13 नक्सली बीजापुर के रहने वाले थे. इससे पहले 64 नक्सलियों ने तेलंगाना में सरेंडर किया था.

Related Articles

Back to top button