ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
पंजाब

Operation Sindoor के बाद Alert पर जालंधर प्रशासन, बन गए कंट्रोल रूम… लग गई सख्त पाबंदी

जालंधर : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर ‘आप्रेशन सिंदूर’ के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। रक्षा संस्थानों सहित सभी विभागों से तालमेल बनाकर संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है। इसी के मद्देनजर जिले में आज डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें ब्लैकआऊट मॉक ड्रिल सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में सेना, अर्द्धसैनिक बलों, नगर निगम, स्वास्थ्य, बिजली, रेलवे, वायुसेना, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ. सहित सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि मॉक ड्रिल इमरजेंसी स्थितियों से निपटने की तैयारी के तौर पर की जा रही है, जिसका उद्देश्य सुरक्षा एजैंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा आम जनता को जागरूक करना है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, ब्रिगेडियर सुनील कुमार, कर्नल अजय पाल सिंह, एयरफोर्स स्टेशन आदमपुर के स्टेशन एडजुटेंट मनोज कालिया, एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, डी.सी.पी. नरेश डोगरा, नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, ए.डी.सी. जसवीर सिंह, बुद्धि राज सिंह, एस.डी.एम बलबीर राज सिंह, रणदीप सिंह हीर भी शामिल रहे।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह अभ्यास किसी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं है बल्कि एक नियमित और एहतियाती प्रक्रिया है जो प्रशासनिक तैयारियों की जांच के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि आमजन को डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक योजनाबद्ध अभ्यास है जो निर्धारित समय में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने जिले और सब-डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक सूचनाएं और सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए हैं, ताकि सुरक्षा संबंधी कोई चूक न हो।

ग्राम और वार्ड स्तर तक निगरानी व जन जागरूकता अभियान चलाए

डिप्टी कमिश्नर ने ग्राम एवं वार्ड सुरक्षा समितियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और नागरिकों को भी सुरक्षा के मद्देनजर होने वाले अभ्यास के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन को दी जाए।

अफवाहों से बचें

प्रशासन ने सोशल मीडिया उपयोगकर्त्ताओं को चेताया है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी शेयर न करें। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिजली विभाग और आपात सेवाओं को विशेष निर्देश

डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को निर्देश दिया कि मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों व अन्य आपातकालीन संस्थानों की बिजली आपूर्ति किसी भी हालत में बाधित न की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, खाद्य आपूर्ति, नगर निगम, रेलवे, बी.एस.एन.एल., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और शिक्षा विभाग सहित अन्य आवश्यक सेवा विभागों को हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है। प्रशासन ने सिविल डिफैंस, एन.सी.सी., भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पुलिस कमिश्नर ने लोगों को सतर्कता बरतने का दिए संदेश

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि मॉक ड्रिल प्रशासनिक सतर्कता का एक अहम हिस्सा है और कमिश्नरेट पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घरों की लाइटें निर्धारित समय में बंद रखें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत 112 पर दें या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। उन्होंने मकान मालिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में अवश्य दें ताकि सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की चूक से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button