ब्रेकिंग
फाइटर पायलट, 4000 घंटे उड़ान का अनुभव… मनीष खन्ना ने संभाला दक्षिणी वायुसेना का कमान 10 साल में 8 लाख करोड़ से ज्यादा… शाह ने बताया केंद्र ने बंगाल को कितना पैसा दिया भारत स्वभाव से हिंदू राष्ट्र है, ये परम सत्य है… बाबा रामदेव का बड़ा बयान मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्लभ और संरक्षित जीवों की तस्करी का किया भंडाफोड़,... 2026 में ममता बनर्जी सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकेंगे… कोलकाता में अमित शाह ने भरी हुंकार फ्लैट से आ रही थी बदबू, पड़ोसी के कॉल पर पहुंची पुलिस… अंदर फंदे से लटक रहे थे भाई-बहन के शव कल कहा था कुछ और आज हजारों लोगों के सर से छत छीन ली… CM रेखा गुप्ता पर बरसी AAP जून के महीने में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश; जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौ... ‘चाहे प्राण क्यों न निकल जाए, मैं बांग्लादेश…’ धीरेंद्र शास्त्री ने पड़ोसी देश को लेकर किया बड़ा ऐला... कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...
मध्यप्रदेश

तालाब में अचानक दिखे नंदी! 10वीं शताब्दी की प्रतिमा देखकर हैरान हो गए लोग..

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना शहर के ऐतिहासिक धरम सागर तालाब में खुदाई चल रही थी, इस दौरान महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज हुई है। यहां पर 10वीं शताब्दी की एक सफेद पत्थर की नंदी प्रतिमा मिली है, तालाब की गहराई में यह नंदी प्रतिमा दिखी थी। इस खोज ने क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और कलात्मक विरासत पर नया प्रकाश डाला है। यह प्रतिमा उत्कृष्ट नक्काशी और अलंकरणों से सुशोभित है, यह मूर्ति सफेद पत्थर से बनी हुई है और  दिखने में भी काफी सुंदर है।

पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। खुदाई स्थल से प्रतिमा को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और प्रारंभिक निरीक्षण किया। पुरातत्व विभाग की टीम का कहना है की प्रतिमा सदियों पुरानी है। “यह खोज पन्ना के ऐतिहासिक महत्व को और भी पुष्ट करती है।10वीं शताब्दी की इतनी सुंदर और अलंकृत नंदी प्रतिमा का मिलना एक दुर्लभ घटना है और यह क्षेत्र की कला और धार्मिक परंपराओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।

पुरातत्व विभाग इस प्रतिमा का विस्तृत अध्ययन भी करेगा, जिसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि यह प्रतिमा कितने साल पुरानी है। इस खोज से धरम सागर तालाब और पन्ना के आसपास के क्षेत्र के इतिहास पर और अधिक शोध करने की प्रेरणा मिलेगी। जिस सफेद पत्थर की यह प्रतिमा है, यह सफेद पत्थर पन्ना में पाया जाता है।

Related Articles

Back to top button