ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा – रामेश्वर शर्मा

भोपाल। भारत माता चौराहे पर भारत माता की आरती में सम्मिलित हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की देखिए भारत हमेशा आस्था भरोसे का दीपक दुनिया में जलाता आ रहा है। भारत ये है कि जब-जब जहां अंधेरा हुआ है भारत ने हमेशा उसे अंधेरे में अपने हिस्से का दिया जलाकर दुनिया को प्रकाशमय किया है।

भारत में स्वाभिमान के साथ युद्ध छेड़ा है क्योंकि भारत की बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का काम पापी पाकिस्तान ने, उसके गुर्गों ने, कुछ मुल्ला मौलवियों के इशारों पर जो आतंकी पल रहे थे उसने किया। हमने उनकी ही जमीन पर, उनके ही घरों में घुसकर, उन्हें कब्रिस्तान बनाकर यह दुनिया को बता दिया है कि आतंकवादी भेड़िए कान खोलकर सुन लेना अगर विश्व की धरती पर जिंदा जीना है तो जो है मानवता की श्रेणी में जियो अगर तुम दूसरों का सिंदूर उजाड़ोगे तो तुम्हारे कुनबे को नष्ट कर देंगे।

अभी हमने आतंकवादियों को हमारी सेना ने चुन चुन कर निशाना बनाया है। अभी हमने पाकिस्तानियों को खरोच नहीं लगने दी लेकिन वो दिन दूर नहीं जब जिन्होंने आतंकवादियों को पाला था जिन्हें आतंकवादियों को पैदा किए थे अब उनको भी नेसतानबूत करेंगे। आतंकीयों के जनाजे को कंधा देने वाली पाकिस्तान सरकार और सेना को दुनिया ने देखा जिससे दुनिया के सामने पाकिस्तान का आतंकी चेहरा उजागर हुआ।

सिंदूर ऑपरेशन के लिए तीनों सेना को बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जिन्होंने संकल्प लिया था की आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत के 140  करोड़ नागरिक सभी विपक्षी दल देश के स्वाभिमान हमारी सेना के साथ खड़े है यही भारत की एकता अखंडता का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button