ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
देश

PM मोदी ने रखा 9 दिन का व्रत, बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों के लिए करूंगा प्रार्थना

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।  इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी। वही आज से नवरात्रि भी शुरू हो गई है, जिसे लेकर पीएम ने लोगों के एक खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर वह कोरोना के खिलाफ जंग में लगे लोगों की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करेंगे।

PunjabKesari

मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि आज से नवरात्रि शुरू हो रहे है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं इस बार भी 9 दिन तक व्रत रखूंगा। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।

PunjabKesari

पीएम ने इससे पहले लिखा कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में हम कई त्योहार को मना रहे हैं। पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार आज से नव वर्ष की भी शुरुआत हो रही है। मैं सभी देशवासियों को उगादी, गुडी पर्व, नवरेह और सजीबू चेइराओबा की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हम ये तमाम त्योहार ऐसे समय में मना रहे हैं जबक देश कोविड-19 की महामारी से लड़ रहा है। लिहाजा पहले की तरह हम इन त्योहारों को धूमधाम से नहीं मना सकते हैं, लेकिन फिर भी ये त्योहार हमें और हिम्मत देंगे ताकि हम इन परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल रहें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी मिलकर कोविड-19 से एकजुट होकर लड़ें।

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हर नागरिक को बचाने के लिए लोगों के घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगायी जा रही है। देश के हर राज्य, हर जिले, हर गांव, हर कस्बे, हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है। यह एक तरह से कर्फ्यू जैसा ही होगा।

Related Articles

Back to top button