ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

भारत में लॉकडाउन से फेसबुक और इंस्टाग्राम की बढ़ी डिमांड, घटानी पड़ी वीडियो क्वालिटी

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में लोग घरों के अंदर बैठ कर फेसबुक, इंस्टाग्राम और बाकी वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज का उपयोग कर रहे हैं जिससे कम्पनियों के सर्वर पर लोड पड़ गया है। मौजूदा इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर इतना मजबूत नहीं है कि वे इस हैवी लोड को सह सके इसी लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम ने वीडियो क्वॉलिटी घटाने का फैसला लिया है।

फेसबुक के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है कि नेटवर्क पर पड़ रहे लोड की वजह से कोई दिक्कत यूजर को न आए इसी लिए हमने भारत में कुछ समय के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की विडियो क्वॉलिटी को घटाने का फैसला लिया है। हम अपने पार्टनर्स के साथ मिल कर काम कर रहे हैं, इसके अलावा हमें यह भी देखना होगा कि लोग फेसबुक एप्स और सर्विसेज की मदद से COVID-19 महामारी के वक्त में जुड़े रह सकें।

  • आपको बता दें कि इससे पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में भी वीडियो क्वॉलिटी घटाई थी।

Related Articles

Back to top button