ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मनोरंजन

कोरोना की चपेट में कनिका कपूर, अब सिंगर बप्पी लहिरी बोले-‘मैं भी उससे म‍िला था’

मुंबई: अपने गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली कनिका कपूर इन दिनों कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जूझ रही है। कनिका ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं, हाल ही में दूसरी बार टेस्ट में भी वो पॉजिटिव पाई गईं। एक बार फिर कनिका की रिपोर्ट पोजिटव आने के बाद बाॅलीवुड सिंगर बप्पी लहिरी को भी चिंता सताने लगी हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने भी कनिका से मुलाकात की थी।

हाल ही में बप्पी लहिरी ने खुलासा करते हुए बताया कि लंदन जाने से पहले उन्होंने कनिका के साथ मुलाकात की थी। मुंबई मिरर से खास बातचीत में बप्पी ने बताया कि लंदन जाने से पहले कनिका ने आखिरी गाना मेरे लिए गाया था। ये गाना उन्होंने फिल्म ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ के लिए गाया था। सिंगर ने आगे कहा-‘ जब से उन्हें कनिका के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है, तब से अब तक उनकी उनसे बातचीत नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा-‘ मैं उम्मीद करता हूं वह जल्दी ठीक हो जाएं, वह व्यवहार कुशल और शिक्षत लड़की हैं। बप्पी लहिरी ने कनिका कपूर की अच्छी सेहत की कामना की है।

इसके साथ ही सिंगर ने वह एक कोरोनवायरस-थीम वाले गाने की रिकॉर्डिंग करेंगे। वह अगले कुछ दिनों में इसे रिकॉर्ड करने और गाने को सोशल मीडिया पर जारी करने की योजना बना रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि लंदन से लौटने के बाद कनिका ने लापरवाही दिखाते हुए न तो खुद को आइसोलेसन में रखा और न हीं सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो की। इतना ही नहीं उन्होोंने  कई पार्टियों में हिस्सा भी लिया। कनिका पर ये भी आरोप है कि वह एयरपोर्ट पर बिना स्क्रीनिंग कराए ग्राउंड स्टाफ को चकमा देकर निकल आई थीं। कनिका की इन सब हरकतों के चलते सोशल मीडिया का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कनिका पर न सिर्फ लगातार मीम्स बन रहे हैं बल्कि कई पोस्ट्स में उनके खिलाफ बुरा भला भी कहा गया है। लोगों का गुस्सा इस कदर है कि कई जगह पर उनके खिलाफ लोगों रिपोर्ट तक दर्ज करा दी है।

Related Articles

Back to top button