ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

Lockdown को लेकर केजरीवाल का ऐलान- दिल्ली में दुकानदार, सब्जी वालों के लिए जारी होगा ई-पास

दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह किसी प्रकार की दहशत में ना आये और राजधानी में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने के लिये हर संभव उपाय किये गये है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकर लॉकडाउन की समीक्षा की। बैजल और  केजरीवाल ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं की किसी प्रकार कमी नहीं होने दी जायेगी और राज्य सरकार का पूरा प्रयास रहेगा कि 21 दिन की लॉकडाउन अवधि के दौरान कोई भी भूखा न सोने पाये।

PunjabKesari

 केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से दिक्कते होंगी किन्तु सभी लोगों को इसका मिलकर मुकाबला करना होगा। सरकार लॉकडाउन के दौरान सब्जी और खाने के सामने की अपूर्ति बनाये रखने के लिये हर संभव कदम उठायेगी। बैजल ने कहा कि राजधानी में जरुरी सेवाएं निरंतर चलती रहेगी और इन्हें रोका नहीं जायेगा। सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिये नॉडल अधिकारी भी नियुक्त किये है।राजधानी के विभिन्न इलाकों में सब्जी समेत आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि जिन आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन के दायरे से बाहर रखा गया है। उनके कर्मचारी अपना पहचान पत्र दिखाकर कार्यालय आ जा सकते है। आवश्यक वस्तुओं की सेवाओ में लगे कर्मचारियों को ई पास देने की व्यवस्था की जा रही है और इसे बनवाने के लिये जल्दी हेल्प लाइन नम्बर जारी कर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद जिस तरीके से लोग सड़को पर निकल आये थे। वह ठीक नहीं है। ऐसा करने पर लॉकडाउन का कोई मतलब नहीं रहेगा। मेरी लोगों से अपील है कि वह किसी प्रकार से भयभीत न हो और सरकार समीक्षा कर जो भी कदम उठाने की जरुरत होगी उसे उठाने में पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी को कोई शिकायत है तो वह पुलिस को इसकी जानकारी दे सकता है। पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने इसके लिये हेल्प लाइन नंबर 23469536 जारी किया है।

Related Articles

Back to top button