ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

अगर आपके इलाके में भी महंगे दामों पर मिल रहे मास्क और सैनिटाइजर, इस नंबर पर करें कॉल

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जहां केंद्र और देश की सभी राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं वहीं कुछ ऐसे  लोग है जो सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे कारगर मास्क और सैनिटाइजर के लिए कालाबाजरी शुरू हो गई है। मास्क और सैनिटाइजर बाजार में 5 से 10 गुना महंगे दामों पर मिल रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों सरकार ने मास्क और सेनेटाइजर की कीमतें निर्धारित कर दी थीं लेकिन लेकिन कुछ लोग अपने फायदे को ध्यान में रखते हुए इन्हें महंगे दामों में दे रहे हैं।

मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी और एमआरपी से अधिक दाम पर बिक्री पर रोक लगाने के लिए नेशनल प्राइस कंट्रोल अथॉरिटी (एनपीपीए) ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के राज्य औषधि नियंत्रकों (एसडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासकों (एफडीए) से बाजार पर नजर रखने के लिए कहा है। साथ ऑर्डर दिए गए हैं कि अगर आपके इलाके में कोई मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी कर रहा है तो राष्ट्रीय उपभोक्ता के हेल्पलाइन नम्बर 1800-11-4000 पर तुरंत कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।

हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में करीब 30 जगहों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने 20 रिटेल मेडिकल दुकान, 10 होलसेल दुकान तथा गोलबाजर के 10 जनरल स्टोर की जांच की।

Related Articles

Back to top button