ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
टेक्नोलॉजी

Facebook डाउन होने से जुकरबर्ग को 7 अरब डॉलर का नुकसान, अरबपतियों की लिस्ट में नीचे खिसक

फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने उसके तीनों प्लेटफॉर्मों फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सऐप की सेवाओं में हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और कहा कि सेवाएं फिर से ऑनलाइन हो गई है। वहीं फेसबुक डाउन होने से जुकरबर्ग को व्यक्तिगत रूप से भारी नुकसान हुआ है। फेसबुक डाउन होने से उनके नेटवर्थ में कुछ ही घंटों में 7 अरब डॉलर (करीब 52 हजार करोड़ रुपए) की गिरावट आ गई और जुकरबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे लुढ़क गए।

सोमवार को भारतीय समयानुसार रात 10 बजे के आसपास दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप (Facebook, Instagram, Whatsapp), अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Verizon, At&t और T Mobile की सर्विस भी घंटों तक ठप्प रहीं।

फेसबुक के शेयरों में गिरावट
फेसबुक डाउन होने के कारण सिलिकॉन वैली स्थित फर्म फेसबुक के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट भी आई। जुकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 अरब डॉलर रह गया और वह बिल गेट्स से नीचे 5वें स्थान पर पहुंच गए. पहले वह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर थे।

फेसबुक ने ट्विटर पर मांगी माफी
फेसबुक ने सोमवार रात ट्विटर पर माफी मांगते हुए कहा कि दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय जो हम पर निर्भर हैं.. उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं। संयम रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”

Related Articles

Back to top button