ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

शाहरुख की परेशानी में लोग जिस तरह से मजे ले रहे हैं उससे घृणा होती है: शशि थरूर

नई दिल्ली-  क्रूज़ जहाज पर ड्रग्स पार्टी में गिरफ्तार किए गए शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने जमानत नहीं दी। एनसीबी द्वारा मांगी गई 7 दिन की कस्टडी को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। वहीं इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा कि शाहरुख के पीछे पड़े लोग जिस तरह से उनकी परेशानी में मजे ले रहे हैं, उससे उन्हें घृणा होती है।

शशि थरूर का  ट्वीट
उन्होंने ट्वीट किया कि मैं ड्रग्स का कोई प्रशंसक नहीं हूं और मैंने कभी इन्हें लेने की कोशिश नहीं की, लेकिन जिस तरह से शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर उनके पीछे पड़े लोग उनकी परेशानी में मजे ले रहे हैं, उससे मुझे घृणा सी होती है। लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने कहा कि लोगों को थोड़ी संवेदनशीलता रखनी चाहिए।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज़ जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button