ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
बिहार

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदली, IGIMS में कैंसर वार्ड और डायलिसिस मशीनों का होगा लोकार्पण

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर अब बदल चुकी है. राजधानी पटना का इंदिरा गांधी आयुर्वेद संस्थान (आईजीआईएमएस) न सिर्फ राज्य में बल्कि पूर्वोत्तर भारत के बड़े अस्पतालों में शुमार हो चुका है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पनाओं पर आधारित कुल 1050 करोड़ रुपये की लागत से आईजीआईएमएस के कायाकल्प की योजना अब अपने अंतिम चरण में है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शुक्रवार को आईजीआईएमएस परिसर में चहारदीवारी, कंक्रीट सड़क, नाला और केबल ट्रेंच निर्माण कार्य का शिलान्यास कर रहे थे.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस परियोजना पर कुल 16 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता दीघा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया ने की. जबकि इस मौके पर आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार, बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक धर्मेन्द्र कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मण्डल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

पूर्वी भारत का सुपर स्पैशलिटी अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने आईजीआईएमएस को पूर्वी भारत के सुपर स्पैशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए कुल 1050 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इनमें 750 करोड़ रुपये की योजना बनकर तैयार हो चुकी है और अगले महीने उसका लोकार्पण कर दिया जाएगा, जबकि 300 करोड़ की योजनाओं को सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है और उसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा.

आईजीआईएमएस में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए सीटों की संख्या बढ़कर अब 150 हो चुकी है. यहां फिलहाल कुल 1700 बेड उपलब्ध हैं. जबकि जल्द ही 1700 और नए बेड की व्यवस्था की जा रही है. ऐसे में यहां मरीजों के लिए बेड की कुल संख्या 3400 हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व उन्नयन का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने आईजीआईएमएस के लिए 300 करोड़ रुपये की कई अन्य नई योजनाओं को भी अपनी स्वीकृत दे दी है.

IGMIMS में मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण

पीएमसीएच की तरह आईजीआईएमएस में भी 76.47 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा 96.36 करोड़ रुपये की लागत से लेक्चर थिएटर, 18.45 करोड़ रुपये की लागत से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल के साथ-साथ 91.70 करोड़ रुपये खर्च करके आईजीआईएमएस परिसर में आठ मंजिला डेंटल अस्पताल भवन का भी निर्माण किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button