ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
लाइफ स्टाइल

शिमला नहीं…ये है भारत का पहला हिल स्टेशन, जानें किसने की थी इसकी खोज

भारत विविधताओं से भरा देश है यहां की क्लाइमेट, जियोग्राफिकल स्ट्रक्चर और प्राकृतिक सौंदर्य दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित करता है. भारत में कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी. लेकिन अगर सबसे ज्यादा जहां लोग जाना पसंद करते हैं वो हैं हिल स्टेशन. हिल स्टेशन में पूरे साल ही टूरिस्ट की भीड़ लगी रहती है. सर्दियों में बर्फबारी का आंनद लेना हो या गर्मियों में उमस से बचना हो. हिल स्टेशन ट्रैवलर्स के लिए पहली पसंद बनते जा रहे हैं.

आज भारत में कई हिल स्टेशन हैं, जहां लोग गर्मी से राहत पाने और नेचर के करीब जाने के लिए जाते हैं. कई लोग हिल स्टेशन तो खूब घूमते हैं. लेकिन ये नहीं जानते हैं की भारत का पहला हिल स्टेशन कौन सा है? अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत का पहला हिल स्टेशन कौन सा है और इसकी खोस अंगेजों ने क्यों और कैसे की थी.

ये है भारत का पहला हिल स्टेशन

हम बात कर रहे हैं मसूरी की, जिसे ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ भी कहा जाता है. ये वही जगह है जिसकी खोज अंग्रेजों ने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में की थी और जिसे उन्होंने अपनी गर्मियों की छुट्टियों और सुकून के पलों के लिए एक परफेक्ट स्थान माना था.

मसूरी की खोज कैसे हुई?

मसूरी की खोज का श्रेय एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी कैप्टन यंग को जाता है. साल था 1820, जब कैप्टन यंग और एफ.जे. शोर (जिन्होंने बाद में सहारनपुर में एक सुपरिंटेंडेंट के रूप में कार्य किया) इस क्षेत्र की सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो गए. उन्होंने यहां एक छोटी सी झोपड़ी बनवाई और यहां गर्मियों से बचने के लिए आने जाने लगे. धीरे-धीरे बाकी अंग्रेज अधिकारी और व्यापारी भी यहां आने लगे और मसूरी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन बन गया. ब्रिटिश शासन के दौरान ये जगह अंग्रेजों के लिए ‘समर रिट्रीट’ बन गया था. साल 1823 में इसे ऑफिशियली हिस स्टेशन घोषित कर दिया गया.

मसूरी का ऐतिहासिक महत्व

ब्रिटिश काल में मसूरी में कई स्कूल, चर्च, क्लब और लाइब्रेरी स्थापित किए गए जो आज भी अपनी ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए हैं. मसूरी का प्रसिद्ध लाल टिब्बा, कैमल्स बैक रोड, गन हिल और मसूरी लाइब्रेरी उस युग की यादें आज भी ताजा करते हैं. यहां कई प्रतिष्ठित स्कूल जैसे कि वेल्हम गर्ल्स स्कूल, वुडस्टॉक स्कूल, और ओक ग्रोव स्कूल भी अंग्रेजों के समय से चल रहे हैं.

मसूरी आज भी है उतना ही खास

मसूरी आज भी उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस में से एक है. यहां हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं . कुछ पहाड़ों की ठंडक का आनंद लेने, कुछ ट्रैकिंग और एडवेंचर के लिए, तो कुछ सिर्फ शांति से सुकून के पल बिताते हैं. यहां का मॉल रोड, केम्पटी फॉल्स, गन हिल, और जॉर्ज एवरेस्ट हाउस देखने लायक है.

Related Articles

Back to top button