ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और PM मोदी के लिए आ रहा है सुविधाओं से लैस बोइंग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयोग के लिए लंबी दूरी के 2 बोइंग 777 विमानों का बेड़ा जून 2020 में भारत में होगा। यह विमान मिसाइल तथा रक्षा प्रणालियों से लैस होंगे। यह विमानों का पहला सैट होगा जो केवल पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा उपयोग किया जाएगा।

दो दशक पुराने हैं विमान
अभी तीनों लोग एयर इंडिया के बोइंग बी-747 विमानों का प्रयोग करते हैं। जरूरत पड़ने पर यह विमान अस्थायी रूप से कांफिगर किए जाते हैं। दक्षिण ब्लाक के अधिकारियों के अनुसार डलास में बोइंग सुविधा में कांफिंगर किए जा रहे ये 2 विमान सुरक्षा उपायों के मामले में अमरीकी राष्ट्रपति की वायुसेना के बराबर होंगे। यह ईंधन भरने के लिए बिना रुके अमरीका और भारत के बीच उड़ान भर सकते हैं।

अभी प्रयोग किए जा रहे एयर इंडिया से चार्टर्ड बोइंग बी-747 विमान लगभग दो दशक से अधिक पुराने हैं। राष्ट्रपति ने अपने तीन देशों के दौरे के दौरान जिस विमान में उड़ान भरी थी वह 26 साल से सेवा में है। नए विमान में आफिस स्पेस, मीटिंग रूम और संचार प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला देने के लिए कांफिगर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button